All Events
16 – 24 जुलाई
काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता 2026
काशी अपने पौराणिक मंदिरों, घाटों एवं ऐतिहासिक धरोहरों के लिए विश्वप्रसिद्ध है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को कुशल एवं प्रशिक्षित पर्यटक गाइड के रूप में तैयार किया जाता है, जिससे वे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को काशी की समृद्ध विरासत से परिचित करा सकें।
03 – 20 अगस्त
काशी सांसद स्केचिंग प्रतियोगिता 2026
फाइन आर्ट के छात्रों द्वारा काशी की गलियों, घाटों, मंदिरों एवं ऐतिहासिक धरोहरों की रेखाचित्रों (स्केच) के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति कर काशी की कला एवं संस्कृति को नई पहचान दी जाती है।
03 – 20 अगस्त
काशी सांसद पेंटिंग प्रतियोगिता 2026
फाइन आर्ट के छात्रों द्वारा काशी की गलियों, पार्को, घाटों, सड़क के किनारे के भवनों, रिंग रोड आदि सार्वजनिक स्थानों पर कलाकृतियों की पेंटिंग कर स्वच्छ काशी सुन्दर काशी, ग्रीन काशी क्लीन काशी एवं काशी की संस्कृति कला की अवधारणा को साकार किया गया है।
03 – 20 अगस्त
काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता 2026
काशी अपने गौरवशाली इतिहास, साहित्य, कला, संस्कृति, मंदिर, घाट, हस्तकला, विभिन्न त्योहार एवं अन्य कई विषयों के कारण प्रसिद्ध है।
25 अगस्त – 03 सितंबर
काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता 2026
सर्वविद्या की राजधानी भारत की सांस्कृतिक नगरी काशी सदियों से शिक्षा, साहित्य, धर्म, संगीत, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में पूरे विश्व का मार्गदर्शन करती आ रही है | काशी को हमेशा से शिक्षा और ज्ञान का वैश्विक केंद्र माना जाता रहा है,
15 – 24 सितंबर
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2026
भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी, संगीत की सभी विधाओं यथा – गायन, वादन, नृत्य, रंग-कर्म से परिपूर्ण है। यहां के महान संगीतकारों ने अपनी कला से पूरी दूनिया में भारतीय संस्कृति का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
05 – 24 अक्टूबर
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2026
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी, विश्व में अपनी कला, संस्कृति, धर्म, दर्शन एवं खेल के लिए प्रसिद्ध है। खेल के क्षेत्र में विश्व में काशी की एक अपनी पहचान है।
02 – 18 नवंबर
काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन 2026
काव्य एवं साहित्य की समृद्ध परंपरा वाली काशी में बाल कवि सम्मेलन के माध्यम से नौनिहालों की रचनात्मक एवं काव्य प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाता है, जिससे बचपन से ही उनमें साहित्यिक संस्कारों का विकास हो सके।
04 – 05 दिसंबर
काशी सांसद रोजगार मेला 2026
युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों द्वारा प्रतिभागियों का साक्षात्कार एवं चयन किया जाता है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा मिल सके।
Kashi Sansad Events
QR CODE – Kashi Sansad Events